8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 दिन की गर्मी की छुट्टी के बाद फिर खुल रहे ओडिशा के स्कूल, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी कक्षाएं

ओडिशा में प्राथमिक विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक के सभी शैक्षणिक संस्थान 11 दिनों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार को फिर से खुल गए हैं। पहले दिन स्कूल जाने को लेकर छात्रों के साथ शिक्षक एवं अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 17 Jun 2022, 6:57 PM IST

11 दिन की गर्मी की छुट्टी के बाद फिर खुल रहे ओडिशा के स्कूल, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी कक्षाएं

11 दिन की गर्मी की छुट्टी के बाद फिर खुल रहे ओडिशा के स्कूल, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी कक्षाएं

गर्मी छुट्टी के बाद अब स्कूल खोलने की तैयारी में स्कूल प्रशासन जुट गया है। 11 दिनों की गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के साथ, ओडिशा के सभी स्कूल शुक्रवार से फिर से खुलेंने लगे हैं। स्कूल खुलने के बाद ऑफलाइन क्लास फिर से शुरू हो गई हैं। हालांकि, कक्षाएं सामान्य रूप से सुबह 10 बजे से शुरू होंगी और इस बार सुबह के बजाय शाम 4 बजे तक जारी रहेंगी। कोई भी सुबह की कक्षाएं नहीं होंगी जो पहले गर्मी की मौसम की वजह से आयोजित की जा रही थीं।

बता दें, राज्य सरकार ने 6 से 16 जून तक स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों में गर्मी की छुट्टी की घोषणा की थी। स्कूल खुलने से पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी गई थी। सभी शिक्षक सुबह 9.30 बजे तक स्कूल पहुंच जाएंगे और शाम 4.30 बजे तक कैंपस में रुकेंगे। राज्य के स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी की है। विभाग की ओर से एकेडमिक कैलेंडर तैयार करने की योजना बनाई गई है।

स्कूल और जन शिक्षा विभाग ने नए दिशा-निर्देश जारी कर प्रधानाध्यापकों से शिक्षकों के साथ बैठकें करने और उन्हें पाठ्यक्रम पूरा करने और समय पर परीक्षा आयोजित करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। शैक्षणिक वर्ष को मार्च 2023 तक समाप्त करने का भी निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें: अग्निपथ स्कीम पर बवाल जारी, देशभर में 200 ट्रेनें प्रभावित, पूर्व मध्य रेलवे-दक्षिण मध्य रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, देखें लिस्ट
यह भी पढ़ें: झारखंड में भी अग्निपथ योजना का जोरदार विरोध, कई जिलों में रेलवे ट्रैक और सड़कों पर उतरे युवा, बोले- 'भविष्य से हो रहा है खिलवाड़'