मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में कोविड रोधी टीकाकरण कवरेज ने 127,49,96,681 का आंकड़ा छू लिया है। वहीं हिमाचल प्रदेश ने कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश सभी वयस्कों का टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार के आधिकारिक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य के अर्हता प्राप्त 53,86,393 वयस्कों को टीके की दूसरी खुराक दे दी गई है।