
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ( Pakistan Cricket Board ) ने ये तय किया है कि वो रमजान के महीने में किसी तरह के क्रिकेट आयोजन को मंजूरी नहीं देगा। पीसीबी ने ये फैसला कोरोना वायरस ( coronavirus ) के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए दिया गया है। शनिवार को पीसीबी ( PCB ) की तरफ से ये जानकारी दी गई कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रमजान के महीने में किसी भी तरह के क्रिकेट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं किया जाएगा।
स्थिति सामान्य होने तक सस्पेंड रहेगा क्रिकेट
पीसीबी ने एक बयान में कहा, "कुछ आयोजनकर्ताओं ने हमसे संपर्क किया है, जोकि रमजान में क्रिकेट के लिए पीसीबी की एनओसी नीति पर हमसे स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। इस समय यह उचित है कि हम अपनी उस नीति का पालन करें जिसमें कहा गया है कि स्थिति सामान्य होने तक क्रिकेट निलंबित रहेगा। ऐसे में पीसबी रमजान में क्रिकेट के लिए कोई एनओसी जारी नहीं करेगा।"
पीसीबी की अपील, सभी आयोजनकर्ता करें नियमों का पालन
बोर्ड ने कहा, "इस समय पूरी दुनिया में स्थिति काफी भयानक हुई पड़ी है और सभी आर्थिक तथा खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं और सभी का ध्यान केवल स्वास्थ्य पर है। पीसीबी अपने सभी आयोजनकर्ताओं से अपील करता है कि वे नियमों का पालन करें सामाजिक दूरी बनाएं रखे।"
आपको बता दें कि पाकिस्तान ही नहीं बल्कि इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना के बढ़ते प्रभाव की वजह से क्रिकेट के तमाम बड़े टूर्नामेंट स्थगित हैं। पाकिस्तान में कोरोना की वजह से ही पीएसएल को भी स्थगित कर दिया गया था।
Updated on:
5 Apr 2020, 11:06 AM IST
Published on:
5 Apr 2020, 7:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.