कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा से जुड़े मुद्दों और राष्ट्र की एकता व अखंडता से संबंधित मामलों पर कड़े कदम उठाए हैं। पूर्व प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना नहीं की जा सकती है। बोम्मई ने कहा, मोदी की नेहरू से तुलना नहीं की जा सकती, क्योंकि चीन ने जब 1962 में भारत पर आक्रमण किया तो नेहरू ने उचित कदम उठाए बिना सीमावर्ती क्षेत्रों को चीन को दे दिया, जबकि नरेंद्र मोदी मजबूती से खड़े रहे हैं और उन्होंने हाल में सीमा पर हुई झड़पों में हमारे सीमा क्षेत्रों की रक्षा की।