नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 27 और 28 मई को देश का सबसे बड़ा ड्रोन महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 27 मई को भारत के सबसे बड़े ड्रोन फेस्टिवल 'भारत ड्रोन महोत्सव 2022' का शुभारंभ करेंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों, विदेशी राजनयिकों, सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, सार्वजनिक उपक्रमों, निजी कंपनियों और ड्रोन स्टार्टअप सहित 1600 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री किसान ड्रोन पायलटों से बातचीत भी करेंगे तथा ओपन-एयर ड्रोन उड़ान प्रदर्शन का अवलोकन करेंगे और ड्रोन प्रदर्शनी केंद्र में स्टार्ट-अप के लोगों से चर्चा करेंगे।