29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों Rohit Sharma अपनी ही बल्लेबाज़ी से नहीं है खुश? जानिए कारण

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत के बाद ऐसा बयान दिया है, जिससे आपको हैरानी हो सकती है। आखिर ऐसा क्या कहा रोहित ने? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 28 Oct 2022, 6:05 PM IST

rohit_sharma_batting.jpg

Rohit Sharma

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2022 में पाकिस्तान (Pakistan) और नीदरलैंड (Netherlands) के खिलाफ अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारत (India) का सेमीफाइनल में पहुँचना तय है। कल यानि की 27 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की। ओपनिंग करने उतरे रोहित ने अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। रोहित ने 39 गेंदों पर 3 सिक्स और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद भी रोहित ने मैच के बाद अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया, जिससे आपकी हैरानी हो सकती है।


अपनी बल्लेबाज़ी से खुश नहीं है रोहित

दरअसल भारतीय कप्तान ने मैच जीतने के बाद मीडिया कॉन्फ्रेंस में टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए बताया कि वह अपनी बल्लेबाज़ी से खुश नहीं है। रोहित ने इस बारे में कहा, "मैंने जिस तरह से बैटिंग की उससे मैं पूरी तरह खुश नहीं हूं। मैं अपनी पारी को एक बेहतरीन पारी नहीं कहूंगा। हालांकि कुछ रन बनाना मेरे लिए एक अच्छी बात रही। मेरे हिसाब से रन आने चाहिए, चाहे वो अच्छे दिखें या खराब, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। इस बारे में आत्मविश्वास को बनाए रखना अहम है। नीदरलैंड ने जिस तरह से सुपर-12 स्टेज के लिए क्वालिफाई किया है, उसके लिए उन्हें क्रेडिट जाता है।"

रोहित के बयान से लगता है कि वह अपने आप से इससे बेहतर की उम्मीद कर रहे थे। ऐसा नहीं कर पाने के कारण ही वह अपनी बल्लेबाज़ी से खुश नहीं है।



यह भी पढ़ें- Rohit Sharma का T20 World Cup में नया रिकॉर्ड, Yuvraj SIngh को छोड़ा पीछे

कब है भारत का अगला मैच?


भारत का अगला मैच रविवार 30 अक्टूबर को अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से होगा।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli ने बताया इन दो पूर्व क्रिकेटर्स को GOAT, हिंट: इनमें एक भारतीय दिग्गज भी