7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूक्रेनी बच्चों की मदद के लिए रूसी पत्रकार ने बेचा अपना नोबेल शांति पदक

2021 में नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले रूसी पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने युद्ध के कारण विस्थापित हुए यूक्रेनी बच्चों की सहायता के लिए अपने पदक की नीलामी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 20 Jun 2022, 2:06 PM IST

रुस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी भी जारी है। लगभग 3 महीने से जारी जंग में यूक्रेन तबाह हो रहा है। कई देशों ने यूक्रेन की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है, इसी बीच रूस के एक पत्रकार ने यूक्रेन की मदद कर एक मिसाल पेश कि है। रूसी पत्रकार दिमित्रि मुरातोव ने शांति के लिए मिले अपने नोबेल पुरस्कार की सोमवार रात नीलामी कर दी। नीलामी में मिलने वाली राशि दिमित्रि UNICEF को दान कर देगें, ताकि यूक्रेन में युद्ध से विस्थापित हुए बच्चों की मदद मिल सके।

दिमित्रि मुरातोव ने नोबेल शांति पुरस्कार अक्टूबर 2021 में जीता था। मुरातोव को फिलीपीन की पत्रकार मारिया रेसा के साथ संयुक्त रूप से शांति के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था। मुरातोव ने पुरस्कार की नीलामी से मिली 5,00,000 डॉलर की नकद राशि भलाई के लिए दान करने की घोषणा की है। मुरातोव खासतौर पर उन बच्चों के लिए चिंतित हैं, जो यूक्रेन में चल रहे संघर्षों के दौरान अनाथ हो गए। उनका कहना है, "शरणार्थी बच्चों को भविष्य के लिए एक मौका देना है। हम उनका भविष्य लौटाना चाहते हैं।"

बता दें, दिमित्रि स्वतंत्र ने अखबार 'नोवाया गजट' की स्थापना की थी और वह मार्च में अखबार के बंद होने के वक्त इसके मुख्य संपादक थे। मुराटोव ने अपना यह पुरस्कार छह नोवाया गजेटा पत्रकारों को समर्पित किया था, जिनकी रिपोर्टिंग के दौरान हत्या कर दी गई थी। इनमें से कुछ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सबसे हाई-प्रोफाइल आलोचक में से एक थे। यूक्रेन पर रूस के हमले के मद्देनजर सार्वजनिक असंतोष को दबाने और पत्रकारों पर रूसी कार्रवाई के चलते यह अखबार बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: आज से तीन दिनी भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस, राजनाथ समेत इन नेताओं से करेंगे मुलाकात
यह भी पढ़ें: भारतीय वायु सेना ने जारी की अग्निपथ योजना की डिटेल, बताया 'अग्निवीरों' को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं