संजय राउत ने सीएम योगी आदित्यनाथ के उस बयान को उठाया है जिसमें सीएम योगी ने हनुमान को दलित बताया था। उन्होंने कहा, "हनुमान चालीसा के नाम पर आप राजनीति कर देश को बांटने और महाराष्ट्र को बदनाम करने का काम कर रहे हैं और हम आपसे लड़ रहे हैं यह देख कर बालासाहेब जरूर खुश होंगे।" उन्होंने सीएम योगी के बयान का जिक्र करते हुए कहा, "हनुमान दलित हैं उनकी पूजा करने की जरूरत नहीं... ऐसा योगी जी का वक्तव्य था। ऐसे में आप कब से बजरंग बली के प्रेमी बन गए?