1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vicky Kaushal की ‘इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ से क्यों बाहर हुईं Sara Ali Khan?

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' (Immortal Ashwatthama) से सारा अली खान (Sara Ali Khan) बाहर हो चुकी हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह किसी को नहीं पता, तो चलिए आपको बताते हैं आखिर क्यों?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 27 Oct 2022, 4:33 PM IST

Vicky Kaushal की 'इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' से बाहर हुईं Sara Ali Khan

Vicky Kaushal की 'इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' से बाहर हुईं Sara Ali Khan

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपने मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' (Immortal Ashwatthama) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म का वेट लोग काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन कोरोना वायरल के चलते ये फिल्म ठंडे बस्ते में चल गई थी, जिसके बाद अब इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। फिल्म में विक्की कौशल के साथ एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) नजर आने वाली थी, लेकिन अब उनके फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि उनको इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है, जो काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन इसके पीछे की वजह किसी को नहीं पता।


दरअसल, सारा को फिल्म से बाहर करने के पीछे साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को बताया जा रहा है। जी हां, सामने आ रही खबरों की माने तो फिल्म के मेकर्स ने विक्की कौशल के साथ इस फिल्म में सामंथा रुथ को कास्ट करनी की सोची है। साथ ही सामने आ रही खबरों की माने तो फिल्म में कई बदलाव किए गए थे।

इन सभी बदलावों के बाद फिल्म के कई सीन्स में सारा फिट नहीं बैठ रही थीं, जिसके बाद मेकर्स को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा। एक न्यूज पोर्टल की माने तो, शुरुआत में मेकर्स को फिल्म के लिए कोई यंग एक्ट्रेस की जरूरत थी, जिसके लिए सारा अली खान को चुनना गया था, लेकिन बाद में फिल्म में कई बदलाव किए गए , जिसके बाद डेट्स की प्रॉब्लम भी आ गई।

यह भी पढ़ें: यूके के नए PM Rishi Sunak की बायोपिक पर कास्टिंग शुरू


इसलिए सारा को ये फिल्म छोड़नी पड़ी। वहीं अगर फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में बात की जाए तो, बताया जा रहा है कि उसके हिसाब से फिल्म के लिए एक बड़ी और एक्सपीरियंस एक्ट्रेस की जरूरत है, जिसके चलते पहले कई एक्ट्रेसेस के नाम को देखा गया था, लेकिन आखिर में फिल्म के लिए सामंथा रुथ प्रभु का नाम ही फिट बैठा।

हालांकि, फिल्म के मेकर्स और एक्ट्रेसेस या उनकी पूरी टीम की ओर से अभी इस बारे में कोई भी पुष्टी नहीं की गई है, लेकिन लंबे वक्त से इस फिल्म से उनका नाम जोड़ा जा रहा है, जिसके बाद अंदाजा लगया जा रहा है कि फिल्म में विक्की के साथ सामंथा ही नजर आ सकती हैं। वहीं विक्की फिल्म के लिए काफी मेहनत भी कर रहे हैं। उनके फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Nayanthara-Vignesh Shivan के सरोगेसी नियमों पर तमिलनाडु सरकार ने कही ये बात!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़