हम जिस प्रोफेशन के बारे में बता रहे हैं, वो है चीखना-चिल्लाना। जी हां, एश्ले पेल्डन नाम की ये महिला इसी कला में माहिर हैं और उनका पेशा है चीखना। अब आप सोच रहे होंगे आखिर चीखने-चिल्लाने के पैसे कौन देता होगा, तो आपको बताते चलें एश्ले प्रोफेशनल तौर पर स्क्रीम आर्टिस्ट हैं, यानि की चीखने में माहिर कलाकार। स्क्रीम आर्टिस्ट का काम माइक के सामने घंटों अलग-अलग आवाज में चिल्लाना होता है, जिसे रिकॉर्ड कर फिल्मों में इस्तेमाल किया जाता है।