यह भी पढ़ें: 'पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया' की रैली में बच्चे ने लगाया हिंदुओं व ईसाईयों के खिलाफ नारा, FIR दर्ज करने की मांग
आंदोलन करने वाले लोग बड़हिया स्टेशन पर हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस,भागलपुर लोकमान्य तिलक, गोवाहाटी लोकमान्य तिलक, भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस समेत कुल नौ ट्रेनों के ठहराव का मांग कर रहे हैं। आंदोलन को लेकर डीएम संजय कुमार सिंह, एडीआरएम बी बी गुप्ता, एसपी पंकज कुमार, एसडीएम संजय कुमार, एएसपी सैयद इमरान मसूद, किऊल रेल डीएसपी इमरान परवेज, बड़हिया थाना पुलिस एवं रेल पुलिस काफी संख्या मे बड़हिया स्टेशन पर मौजूद है और लोगों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं।