पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के बेटे नमल राजपक्षे ने कहा कि भारत वर्षों से देश का एक बड़ा भाई रहा है, जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे। नमल राजपक्षे ने ट्वीट कर कहा, "LKA को भेजी गई सहायता और आवश्यक वस्तुओं के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, माननीय सीएम एमके स्टालिन और भारत के लोगों का आभारी हूं। भारत निश्चित रूप से वर्षों से LKA का एक बड़ा भाई और एक अच्छा दोस्त रहा है, जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे! धन्यवाद।"