एलिजाबेथ बाथरी को एक खूंखार महिला सीरियल किलर के तौर पर जाना जाता है। जिसने अपनी जवानी को बरक़रार रखने के लिए 650 से ज्यादा कुंवारी लड़कियों की हत्या कर उनके खून से स्नान किया। कोई उसे खूंखार सीरियल किलर कहता है, तो कई लोग उसे 'द ब्लड काउंटेस' के नाम से जानते हैं, तो वहीं कोई यह कहता है कि वो महिला तो 'ड्रैकूला' की जैसी थी। वैसे वह किसी ड्रैकुला से कम भी नहीं थी। सुंदर दिखने का ऐसा पागलपन सवार था कि वह कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती तो थी ही, खून पीने भी लगी थी।