5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नूंह हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कहा- भड़काऊ बयानबाजी ना हो, सड़कों पर तोड़फोड़ बंद करें

Supreme Court on Nuh Violence: नूंह में हुई हिंसा के बाद हरियाणा के कई जिलों के साथ-साथ दिल्ली-एनसीआर में भी माहौल तनावपूर्ण है। आज इस हिंसा के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन किए। इधर यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा। जहां सुप्रीम कोर्ट ने भड़काऊ बयानबाजी और सड़कों पर तोड़फोड़ बंद करने का सख्त निर्देश दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Aug 2023, 3:50 PM IST

नूंह हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कहा- भड़काऊ बयानबाजी ना हो

नूंह हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कहा- भड़काऊ बयानबाजी ना हो

Supreme Court on Nuh Violence: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के मामले में सुनवाई की। नूंह-मेवात से भड़की इस हिंसा में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों दुकानों में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की, दर्जनों वाहन फूंक दिए। इस हिंसा के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए हरियाणा, यूपी और दिल्ली राज्य सरकार को साफ कहा कि अतिरिक्त फोर्स की जरूरत पड़े तो मंगा लीजिए, लेकिन ये सुनिश्चित किया जाए कि जानमाल का नुकसान न हो। न ही किसी समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने वाले या भड़काने वाले बयान या भाषण हों। सड़कों पर तोड़फोड़ तुरंत बंद हो। अब देखना है कि सु्प्रीम कोर्ट के इस निर्देश का कितना पालन हो पाता है? क्योंकि नूंह से भड़की इस हिंसा की आग की तपिश दिल्ली-एनसीआर तक महसूस की जा रही है।

नूंह में अब तक 26 FIR दर्ज, 116 लोगों की गिरफ्तारी

मालूम हो कि हरियाणा के नूंह में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की एक यात्रा के पथराव के बाद हिंसा भड़की थी। इस हिंसा में उपद्रवियों ने खूब बवाल काटा। इस हिंसा में होमगार्ड के दो जवानों सहित 6 लोगों की मौत हो गई। सैकड़ों दुकानों में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की, दर्जनों वाहन फूंक दिए। इस हिंसा के मामले में नूहं में अब तक 26 FIR दर्ज हुई हैं और 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


गुरुग्राम में मस्जिद पर हमला, मौलवी की हत्या

बताते चले कि नूंह, पलवल, मानेसर, सोहाना और पटौदी में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। उधर, हरियाणा से लेकर यूपी और राजस्थान में पुलिस अलर्ट मोड पर है। भीड़ ने सोमवार देर रात यहां मस्जिद पर हमला करके मौलवी की हत्या कर दी थी। मेवात और सोहना में दो समुदायों के बीच हुए बवाल के बाद हिंसा की आग गुरुग्राम और फरीदाबाद तक पहुंच गई। यहां दोनों समुदाय ने एक दूसरे पर जमकर पत्थर चलाएं।

यह भी पढ़ें - नूंह हिंसा में 41 FIR और 116 अरेस्ट, 150 लोगों से पूछताछ, जानिए अबतक क्या-क्या हुआ