ईडी ने कहा कि सीबीआई की FIR और आरोप-पत्र के अनुसार, अभ्यर्थियों को रेलवे में नौकरी के बदले में रिश्वत के तौर पर जमीन देने के लिए कहा गया था। धनशोधन का मामला सीबीआई की शिकायत पर आधारित है। ईडी ने कहा, 'लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों (राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव ) को आरोपी बनाया गया था, उन्हें अभ्यर्थियों के परिवारों से नाममात्र राशि के बदले जमीन हासिल हुई थी। आरोप-पत्र में नामजद एक अन्य आरोपी हृदयानंद चौधरी राबड़ी देवी की गौशाला का पूर्व कर्मचारी है, जिसने एक अभ्यर्थी से संपत्ति हासिल की थी और बाद में उसे हेमा यादव को ट्रांसफर कर दिया था।'