Om Birla in Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा "विधायकों के विचार और विजन राजधानी के लोगों के सामाजिक कल्याण के बारे में होने चाहिए। ओम बिरला ने कहा कि विधायकों को जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा।" इस दौरान उन्होंने दिल्ली को 'मिनी इंडिया' बताते हुए विधायकों को नसीहत भी दी।