बता दें, शनिवार को सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर कहा था, "मैं कल (रविवार) जले हुए भाजपा हावड़ा ग्रामीण पार्टी कार्यालय का दौरा करूंगा। मैं अपने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूं कि हमारा पार्टी कार्यालय हमारे लिए एक मंदिर की तरह है, इसे राख से फिर से बनाया जाएगा। आप इतिहास उठा कर देख लो, विदेशी आक्रमणकारियों ने हमारे मंदिरों को धराशायी कर दिया था लेकिन आज भी भगवा झंडे लहरा रहे हैं।"