अपने सफर के बारे में लोगों को बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "बिहार में 2015 में महागठबंधन की सरकार बनी, 2017 में पंजाब का चुनाव जीते, 2019 में जगनमोहन रेड्डी के साथ जुड़े और आंध्र में चुनाव जीते। 2020 में केजरीवाल के साथ दिल्ली और 2021 में तमिलनाडु एवं बंगाल जीते, लेकिन 2017 में यूपी का चुनाव नहीं जीत सके। हालांकि लेकिन सीखने को मिला, हारने से भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"