दिल्ली वालों की कमाई का 14 फीसदी मेट्रो पर जाता है
इस अध्ययन के मुताबिक दिल्ली से ज्यादा महंगा सफर सिर्फ हनोई वालों को पड़ता है, जो अपनी कमाई का 25 फीसदी मेट्रो से यात्रा पर खर्च करते हैं, जबकि दिल्ली वाले अपनी औसतन कमाई का 14 फीसदी खर्च करते हैं। इनमें से 30 फीसदी यात्री का तो 19.5 प्रतिशत तक सिर्फ मेट्रो किराये में चला जाता है। जल्द जारी होने जा रही सीएसइ के अध्ययन के मुताबिक दिल्ली मेट्रो के 30 फीसदी यात्रियों की मासिक आमदनी औसतन 20 हजार रुपए है और उन्हें अपनी कमाई का 19.5 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ मेट्रो यात्रा पर खर्च करना पड़ रहा है और किराये में हुई बढ़ोतरी के कारण 46 प्रतिशत यात्रा कम हुई हैं। इस अध्ययन के मुताबिक दिल्ली की 34 प्रतिशत आबादी ऐसी है, बेसिक नॉन-एसी बस सर्विस भी अफोर्ड करने में सक्षम नहीं है।