ढाई लाख से घटकर स्टॉक हुआ 40 हजार टन
एनटीपीसी से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी कि उनके फरक्का थर्मल पावर प्लांट में, स्टॉक्स घटकर 4000 टन पर आ गया है, जो दो महीने पहले 2.5 लाख टन के आसपास था। इसी तरह कहलगांव थर्मल पावर स्टेशन का स्टॉक्स जो दो महीने पहले 5 लाख टन था, वह अब 45,000 टन तक आ पहुंचा है। इन कारणों से एनटीपीसी को अपने फरक्का और कहलगांव पावर प्लांट्स के जेनरेशन लेवल को 90 प्रतिशत से घटाकर क्रमश: 60 और 80 फीसदी पर लाना पड़ा है।
यहां यह भी बता दें कि झारखंड के राजमहल माइन्स से कोल इंडिया औसतन 55,000 टन कोल सप्लाई करता था, जो घटकर 40,000 टन पर पहुंच गया है। सूत्र ने बताया कि बारिश के दिनों में तो कोयले की मात्रा काफी हो जाती है। यह 2,000 टन तक पहुंच जाता है। इस कारण पावर प्लांट्स के पास जमा स्टॉक्स में कमी आ रही है। यही वजह है कि केंद्र सरकार लगातार इस पर नजर रखे है।