
6 दिन में 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, 3 राशि वालों के भाग्य में होगी वृद्धि और मिलेगी सुनहरी सफलता!
अप्रैल का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से खास रहा है और अब इसके आखिरी 6 दिन भी बेहद खास होने वाले हैं। इन 6 दिनों में 3 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। ये ग्रह हैं शनि, बुध और शनि। ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ ही अप्रैल महीने की आखिरी दिन में सूर्य ग्रहण भी लगेगा। बुध 25 अप्रैल को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे तो शुक्र 27 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ शनि का राशि परिवर्तन 29 अप्रैल को होगा। जानिए इन 3 बड़े ग्रहों के गोचर से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।
धनु राशि: इस राशि वालों को इन ग्रह गोचर से जबरदस्त लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। पार्टनर से साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आप अपनी रूचि का कोई काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपके काम की चारों तरफ सराहना होगी।
तुला राशि: आपको कार्यक्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप अप्रत्याशित लाभ के लिए भी तैयार रहें। छात्रों के लिए भी ये अवधि शुभ साबित होगी। नौकरी हो या व्यापार हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है। सरकारी क्षेत्र में भी लाभ प्राप्त होगा। पदोन्नति के प्रबल आसार हैं।
मीन राशि: इस अवधि में आपके भाग्य में वृद्धि होगी। पेशेवर जीवन में सफलता प्राप्त होगी। आपका संचार कौशल बढ़ेगा। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस वालों के लिए भी ये समय अनुकूल साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा।
यह भी पढ़ें: जिन लड़कियों की होती है ये बर्थ डेट वो होती हैं ऊंचे भाग्य वाली, घर-परिवार में लाती हैं समृद्धि और खुशहाली
Published on:
23 Apr 2022 11:42 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
