दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि विपक्ष की लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक CEC कुमार इस्तीफा नहीं दे देते। उन्होंने कहा, यह लड़ाई तो अभी शुरू हुई है। पहले ही दिन, राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरा विपक्ष एकजुट होकर CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करने के लिए चुनाव आयोग तक मार्च किया। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें रखना हमारा संवैधानिक अधिकार है। जिस तरह से राहुल गांधी को रोका गया और हिरासत में लिया गया, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है।