
horoscope,astrology in hindi,horoscope in hindi,Rashifal,rashifal in hindi,
मेष - दिन शुभ व प्रगतिकारक रहेगा। व्यावसायिक योजना के विस्तार के लिए मित्रों से आर्थिक मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
वृषभ - भवन निर्माण के रुके काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने काम से काम रखें, व्यर्थ बातों से दूर रहें। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। सहकर्मियों से बातों में नर्मी लाएं।
मिथुन - आप कार्य करते तो हैं पर समय पर नहीं करते। आलस हावी रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं बनेगी। संतान के परिणय संबंधी मसले हल होने से परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। अपने क्रोध पर अंकुश रखें।
कर्क - क्रोध कम और सहज रहे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता बनी रहेगी। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। वाहन खरीदने का मन होगा।
सिंह - किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। कारोबार में लाभदायक समाचार मिलेंगे। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आवास संबंधी समस्या हल होगी। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें।
कन्या - दिन की शुरुआत अच्छे विचारो से होगी। आप सोचते बहुत हैं और काम कम करते हैं। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। चिंता बनी रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। किसी की सिफारिश से काम बन सकता है।
तुला - व्यस्तता भरा दिन रहेगा। कारोबार में कई जरूरी निर्णय लेने होंगे। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग बन रहे हैं। संतान की प्रगति संभव है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।
वृश्चिक - किसी पर अधिक आश्रित रहना समझदारी नहीं है। व्यवसाय में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है।
धनु - आपकी मेहनत और ईमानदारी से व्यापार में इच्छित लाभ होगा। संपत्ति संबंधी कार्य में अड़चन आ सकती है पर स्वविवेक से हल कर लेंगे।। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे।
मकर - अपने व्यवहार को बदलें। शीत संबंधित रोग से ग्रसित रहेगे। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएं दूर होंगी।
कुम्भ - अपने व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। कॅरियर में प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है।
मीन - कुछ नए संकल्पों के साथ दिन की शुरुआत होगी। कार्य विभाजन से काम सहजता से होंगे। आज सफेद रंग के कपड़े पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।
Published on:
16 Nov 2017 05:04 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
