2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वास्तु अनुसार घर में इस गाय की मूर्ति रखने से बढ़ती है धन-दौलत, जानें इसकी दिशा

Vastu Shastra Tips: कहते हैं जिस घर में वास्तु दोष नहीं होता है वहां के लोग निरंतर तरक्की करते रहते हैं। वहीं खराब वास्तु घर परिवार के लोगों की तरक्की में बाधा उत्पन्न करता है।

2 min read
Google source verification
Vastu Tips, vastu shastra, kamdhanu cow, vastu tips for success, vastu tips for money,

वास्तु अनुसार घर में इस गाय की मूर्ति रखने से बढ़ती है धन-दौलत, जानें इसकी दिशा

Vastu Tips: जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए हैं। आज के समय में वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर को व्यवस्थित करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं जिस घर में वास्तु दोष नहीं होता है वहां के लोग निरंतर तरक्की करते रहते हैं। वहीं खराब वास्तु घर परिवार के लोगों की तरक्की में बाधा उत्पन्न करता है। यहां आप जानेंगे घर में किस गाय की मूर्ति रखना वास्तु के अनुसार बेहद शुभ माना जाता है।

वास्तु अनुसार घर में कामधेनु गाय की प्रतिमा रखना सबसे शुभ माना जाता है। इस गाय को ब्रह्मांडीय गाय भी कहा जाता है। कामधेनु गाय की प्रतिमा में एक बछड़ा नजर आता है जिसे नंदिनी कहा जाता है। इस गाय की मूर्ति को एक शक्ति भी माना जाता है। क्योंकि इस गाय में कई गुण मौजूद होते हैं। आगे आप जानेंगे घर में इस मूर्ति के रख-रखाव के क्या नियम हैं।

किस दिशा में रखें मूर्ति: कामधेनु गाय की प्रतिमा को घर के ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में रखें। क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए इस पवित्र स्थान पर मूर्ति रखने से कई लाभ प्राप्त होते हैं। इसके अलावा आप घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भी ये प्रतिमा रख सकते हैं।

इस कमरे में रखें मूर्ति: अगर आपके घर में अलग से पूजा का कमरा बना हुआ है तो इस प्रतिमा को उस पवित्र स्थान पर रख सकते हैं। इस मूर्ति को घर के मुख्य द्वार के पास भी रखा जा सकता है। ऐसा करना इसलिए शुभ होता है क्योंकि एक समय पर लोग घर के मुख्य द्वार के पास गाय को पालते थे। गांव घर में आज भी ऐसा देखने को मिल जाता है। हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माना जाता है। साथ ही गाय सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।

कामधेनु गाय की ऐसी प्रतिमा घर में रखें: अगर संभव हो तो कामधेनु गाय की चांदी वाली मूर्ति घर में रखनी चाहिए। क्योंकि चांदी को काफी शुभ माना जाता है। अगर चांदी की मूर्ति संभव न हो तो आप किफायती सामग्री तांबा या पीतल की मूर्तिक को भी घर में ला सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 12 जुलाई से इन 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू, शनि की रहेगी विशेष कृपा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

Story Loader