2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाइफ में सारे सुख भोगती हैं इन लक्षणों वाली लड़कियां, पति के लिए भी मानी जाती हैं भाग्यशाली

Samudrik Shastra: लड़कियों में कुछ ऐसे विशेष लक्षण होते हैं जो उनके किस्मत वाले होने का संकेत देते हैं। साथ ही ये भी बताते हैं कि ये लड़कियां अपने पति के लिए कितनी भाग्यशाली हैं।

2 min read
Google source verification
samudrik shastra, astrology, lucky girls, lucky girls astrology, lucky girls for husband, lucky people,

लाइफ में सारे सुख भोगती हैं इन लक्षणों वाली लड़कियां, पति के लिए भी मानी जाती हैं भाग्यशाली

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिस तरह से हाथ की लकीरों से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है उसी तरह से शारीरिक लक्षणों के आधार पर भी भविष्यवाणी की जा सकती है। आज यहां हम भाग्यशाली लड़कियों के बारे में उनके शारीरिक लक्षणों के आधार पर जानेंगे। लड़कियों में कुछ ऐसे विशेष लक्षण होते हैं जो उनके किस्मत वाले होने का संकेत देते हैं। साथ ही ये भी बताते हैं कि ये लड़कियां अपने पति के लिए कितनी भाग्यशाली हैं। जानिए क्या हैं ये लक्षण।

-जिन लड़कियों का माथा सामान्य से ज्यादा चौड़ा और देखने में अर्द्धचंद्राकर जैसा होता है वो अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। माना जाता है कि ये लड़कियां शादी करके जिस घर में जाती हैं वहां के लोगों की किस्मत बदल जाती है। ऐसी लड़की से शादी करके लड़कों को करियर में खूब तरक्की मिलती है।

-जिन लड़कियों की पलकें और आंख के नीचे की स्कीन हल्की सी लाल होती है वो लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। इन्हें बेहद ही चाहने वाला पति मिलता है। ये सारे सुख भोगती हैं। वहीं जिन लड़कियों की आंखें काली और आंखों के अंदर का सफेद भाग चमकीला सफेद होता है उन्हे जिंदगी में किसी तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

-जिन लड़कियों की हथेली में शुक्र पर्वत और गुरु पर्वत अच्छा उभार लिए हो ऐसी लड़कियों की मैरिड लाइफ काफी अच्छी होती है। साथ ही इन्हें हर प्रकार के सुख प्राप्त होते हैं। ये अपने पति के लिए भाग्यशाली भी मानी जाती हैं।

-लड़कियों की नाक पर तिल होना उन्हें भाग्यशाली बनाता है। ऐसी लड़कियां जिसके साथ भी शादी करती हैं उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। महिलाओं की नाम के दाईं तरफ तिल होना उन्हें भाग्यशाली बनाता है। ऐसी लड़कियां सीधी और अपने पति से बेहद प्यार करने वाली होती हैं।
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही इन 7 मंत्रों का जाप हर प्रकार की बाधा से दिला सकता है मुक्ति, जानें क्या है मान्यता

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)