6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के वरिष्ठ मंत्री के घर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, फिर बढ़ाई सियासी हलचल

मंगलवार को नरोत्तम मिश्रा ने फिर बढ़ाई एमपी की सियासी हलचल, करण सिंह वर्मा के निवास पर पहुंचे, जन्मदिन की बधाई दी
less than 1 minute read
Google source verification
करण सिंह वर्मा के निवास पर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा

करण सिंह वर्मा के निवास पर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा - image X @drnarottammisra

दतिया उपचुनाव के बाद से ही प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सुर्खियों में बने हुए हैं। वे लगातार सक्रिय भी हैं। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी संगठन और सत्ता के वरिष्ठ नेताओं से लगातार मुलाकातें भी करते रहते हैं। संगठन नेताओं और मंत्रियों से उनकी भेंट से सियासी गलियारों में खासी हलचल मच जाती है। राजनैतिक अटकलें तेज हो जाती हैं। इसी तारतम्य में वे मंगलवार को प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री करणसिंह वर्मा के घर पहुंचे। नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

करण सिंह वर्मा मध्यप्रदेश शासन में राजस्व मंत्री हैं। वे प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। मंगलवार को केबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करनेवालों का तांता लगा हुआ है। केबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा को जन्मदिवस की बधाई के संदेशों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। प्रदेशभर के नेता और सरकार के मंत्रियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी मंत्री करण सिंह वर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और पार्टी नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की है।

खबर अपडेट की जा रही है…