आजकल के समय में कई धार्मिक स्थान ऐसे हैं, जहां यत्र-तत्र सूचना पट्टि दिखाई रहती हैं, जिनमें भगवान को अर्पित भोग यानी प्रसाद को बेचा जाता है और श्रद्धालु उस प्रसाद को खरीदकर स्वयं को धन्य मानते हैं। लेकिन शायद जो भगवान के भोग को खरीदते और बेचते हैं, वो ये नहीं जानते की इस प्रक्रिया को शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है। शास्त्रों में भगवान के प्रसाद का क्रय-विक्रय करना निषेध बताया गया है। स्कंद पुराण के अनुसार जो व्यक्ति भगवान को अर्पित भोग को, जो भोग के पश्चात प्रसाद रूप में परिवर्तित हो चुका है, उसे खरीदते या बेचते हैं, वो दोनों ही व्यक्ति नर्क के भागीदार माने जाते हैं।