
अगहन माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भैरवअष्टमी कहा जाता है। इस बार यह अष्टमी 29 नवंबर 2018 को मनाई जाएगी। शिव पुराण के अनुसार अगहन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन ही शिव जी के अंश काल भैरव का जन्म हुआ था। कालभैरव को भगवान शिव का दूसरा रुप कहा जाता है। लेकिन इसकी साधना अधिकतर तांत्रिक करते हैं। कहा जाता है की काल भैरव अष्टमी का दिन तंत्र साधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन व्रत उपवास, पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा भेरवअष्टमी के दिन किए गए कुछ असरदार उपायों घर की नकारात्मक शक्ति दूर होती है और चारों तरफ खुशियां भर जाती है। आइए जानते हैं इस दिन क्या करें उपाय....
1. यह उपाय काल भैरव जयंती या फिर रविवार के दिन कर सकते हैं। रविवार या भैरव जयंती के एक दिन पहले रात को सरसों के तोल में उड़द की दाल के पकौड़े बनाएं। इसके बाद सुबह जल्दी उठकर बिना किसी के टोके घर से निकलें। रास्ते में जो पहला कुत्ता दिखाई दे उसे पकौड़े खिला दें। लेकिन ध्यान रहे की पकौड़े खिलाने के बाद कुत्ते को भुलकर भी पलट कर ना देखें। आपके करीयर में आ रही सभी परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।
2. काल भैरव जयंती या बुधवार के दिन सवा किलो जलेबी भैरव बाबा को चढ़ाएं। जलेबी का एक भाग कुत्तों को खिलाएं। इससे आपको आर्थिक लाभ होगा।
3. 5 नींबू, 5 गुरुवार या काल भैरव जयंती के दिन भैरव नाथ को चढ़ाएं। इस उपाय को करने वाले व्यक्तिक पर काल भैरव की कृपा हमेशा बनी रहती है।
4. काल भैरव जयंती या रविवार, शुक्रवार के दिन किसी भैरव मंदिर में चंदन, गुलाब और गुगल की खुशबूदार 33 अगरबत्तियां जलाएं।
5. काल भैरव जयंती के दिन सवा सौ ग्राम काले तिल, सवा 11 रुपए, सवा सौ ग्राम काले उड़द, सवा मीटर काले कपड़े में एक पोटली बनाकर भैरव नाथ के मंदिर में चढ़ाएं।
6. भैरव बाबा को मदिरा का भोग लगाया जाता हैं। क्योंकि उन्हें मदिरा प्रिय है। इसलिए उनके निमित्त किसी कोढ़ी, भिखारी को मदिरा दान करें।
7. जिनकी कोई पूजा नहीं करता ऐसे भैरव की पूजा करने से भैरवनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और हर मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए शहर के किसी ऐसे भैरव मंदिर में जाएं जिसमें कम लोग जाते हैं। रविवार की सुबह सिंदूर, तेल, नारियल, पुए और जलेबी लेकर वहां जाएं। भैरव नाथ का पूजन करें। इसके बाद 5 से 7 साल तक के लड़कों को चने-चिरौंजी, तेल, नारियल, पुए और जलेबी का उन्हें प्रसाद दें।
Published on:
26 Nov 2018 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
