2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने पर रालोद ने आठ सीटें जीती। इसके बाद खतौली उपचुनाव में भी जीत कर अपनी संख्या बढ़ा ली। अब भाजपा के साथ गठबंधन करने से दोनों दलों को फायदा मिला है। जयंत ने न सिर्फ दो सीटें जीती, बल्कि भाजपा की कई जाट बहुल इलाकों में वोट भी ट्रांसफर करवाए। मथुरा, मेरठ दोनों जगह उन्होंने खूब मेहनत की। इसके साथ ही रालोद के प्रभाव वाली फतेहपुर सीकरी, बिजनौर, अमरोहा, हाथरस, अलीगढ़, पीलीभीत, बरेली सीट भाजपा जीतने में सफल रही। हालांकि मुजफ्फरनगर में भी जयंत ने पूरी ताकत लगाई, लेकिन दोनों तरफ जाट नेता बहुत मजबूत थे। इस कारण भाजपा को कामयाबी नहीं मिल सकी।