30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन राशियों के लड़के-लड़कियों की सिक्‍स्‍थ सेंस पावर होती है तेज, किसी भी चीज को तुरंत लेते हैं भांप

Zodiac Sign Astrology: अपनी सिक्‍स्‍थ सेंस पावर के कारण ये लोग जीवन में कभी मात नहीं खाते। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 18 Apr 2022, 9:32 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac sign, sixth sense power, meen rashi, dhanu rashi, vrischika rashi, 12 zodiac,

इन राशियों के लड़के-लड़कियों की सिक्‍स्‍थ सेंस पावर होती है तेज, किसी भी चीज को तुरंत लेते हैं भांप

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का जिक्र किया गया है और हर राशि में कुछ न कुछ ऐसी खास बात होती है। जो उस राशि के लोगों को बाकी राशि वालों से विशेष बनाती है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसी राशियों के लोगों के बारे में जिनके अंदर गजब की सिंक्सेथ सेंस पावर होती है। ये किसी के भी मन की बात तुरंत ही जान लेते हैं। अपनी सिक्‍स्‍थ सेंस पावर के कारण ये लोग जीवन में कभी मात नहीं खाते। ये भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेते हैं।

धनु राशि: इस राशि के लोग बेहद तेज दिमाग के होते हैं। ये अपनी बुद्धिमानी से सभी को पीछे छोड़ देते हैं। इनकी सिक्‍स्‍थ सेंस पावर काफी तेज होती है। ये भविष्य में होने वाली चीजों को पहले ही जान लेते हैं। किसी के मन में क्या चल रहा है इस बात की भी इन्हें सटीक जानकारी हो जाती है। इस राशि के लोगों को मात देना किसी के बस की बात नहीं होती। देव गुरु बृहस्पति की इन पर खास कृपा रहती है।

मीन राशि: इस राशि के लोगों पर भी देवगुरु बृहस्पति विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। ये अत्यंत ही बुद्धिमान होते हैं। ये अपनी सिक्‍स्‍थ सेंस पावर से ये पता लगा लेते हैं कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा है। इतना ही नहीं भविष्य में किसी काम में इन्हें सफलता मिलगी या नहीं इस बात का भी सही अंदाजा ये पहले ही लगा लेते हैं। जिस कारण इनके किसी भी काम में असफल होने के चांस कम रहते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। किसी का भी झूठ ये तुरंत ही पकड़ लेते हैं। इन्हें मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। ये जीवन में आने वाली परेशानियों का हल तुरंत ही निकाल लेते हैं। भविष्य में होने वाली घटनाओं की भी इन्हें तुरंत जानकारी हासिल हो जाती है। इनके अंदर दैवीय शक्तियां होती हैं।
यह भी पढ़ें: 30 साल बाद कुंभ राशि में विराजमान होंगे शनि देव, 4 राशि वालों को बनाएंगे मालामाल!