
बुरा वक्त हर व्यक्ति का आता है, बुरा वक्त आने से पहले किसी को समय बताकर नहीं आता। क्योंकि समय और परिस्थिति कभी एक जैसी नहीं होती। वक्त अपनी गति से चलता है और कभी किसी का अच्छा समय आता है तो कभी किसी का बुरा समय। अच्छे समय में तो लोग बहुत खुश होते हैं लेकिन बुरा वक्त आते ही दुखी हो जाते और खुद को संभाल नहीं पाते हैं। इसलिए उनके लिए कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें नियमित करने से आपका बुरा समय जल्दी टल जाता है और जितने भी समय रहता है उस समय आपके जीवन में सकारात्मक उर्जा रहती है।
नियमित करें ये काम
1. शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को सुबह उठकर किसी का चेहरा ना देखते हुए सबसे पहले अपने हाथों को चेहरे पर फेरना चाहिए और अपने हाथों की रेखाओं को देखना चाहिए। देखते हुए ईश्वर से प्रार्थना करें कि उसका पूरा दिन सुखपूर्वक बीते।
2. इसके बाद उसे स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान की आराधना करनी चाहिए और सूर्यदेव को जल चढ़ाना चाहिए। यदि घर में तुलसी का पौधा है तो उसकी हर दिन पूजा करनी चाहिए। सुबह शाम तुलसी में दीपक भी लगाना चाहिए।
3. खाना बनाते समय सबसे पहली रोटी गाय माता के लिए बनाएं और उस पर घी लगाकर गाय माता को खिलाएं, इससे मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।
4. रात को सोने से पहले अपने द्वारा पूरे दिन में किए गए कार्यों को याद करना चाहिए और यदि आपने पूरे दिन में किसी व्यक्ति का दिल दुखाया हो या उसे कष्ट पहुंचाया हो तो भगवान से अपने किए की क्षमायाचना करें।
Updated on:
14 Apr 2019 01:14 pm
Published on:
14 Apr 2019 01:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
