पिछले ही महीने 29 अप्रैल को शनि ने अपनी राशि बदली है। शनि इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। लेकिन आने वाले समय में शनि की चाल में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। शनि 5 जून को वक्री अवस्था में चले जायेंगे और अक्टूबर तक इसी स्थिति में रहेंगे। इस बीच शनि 12 जुलाई को अपनी राशि भी बदलेंगे। वक्री होने के कारण ये अपनी पिछली राशि मकर में फिर से गोचर करने लगेंगे। जहां ये 17 जनवरी 2023 तक विराजमान रहेंगे। फिर कुंभ में वापस आ जायेंगे। कुंभ राशि में शनि की उपस्थिति 29 मार्च 2025 तक रहेगी। जानिए इस समय अवधि में किन राशियों पर रहेगी शनि की नजर।