Thursday Astro Tips: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की अराधना करने से मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। गुरुवार के दिन से जुड़ी कई मान्यताएं काफी प्रचलित हैं। जैसे आपने सुना होगा कि गुरुवार के दिन बाल काटने, नाखून काटने, सिर धोने और कपड़े धुलने की मनाही होती है। कहते हैं इन कार्यों को गुरुवार के दिन करने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ जाता है। इसी तरह से कई चीजों की खरीदारी भी इस दिन मना की जाती है। वहीं कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिन्हें इस दिन खरीदने से दुर्भाग्य दूर होने की भी बात कही जाती है। यहां आप जानेंगे गुरुवार के दिन से जुड़ी खास बातें।