8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2023 तक शनि इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, ये समय किसी ‘राजयोग’ से नहीं रहेगा कम

शनि की दशा व्यक्ति को राजा से रंक और रंक से राजा तक बना सकती है। जानिए मकर का शनि किन राशियों को देगा शुभ फल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 19 Jul 2022, 12:59 PM IST

shani dev, shani, shani sade sati, shani dhaiya, shani in makar rashi, shani sade sati on makar rashi,

2023 तक शनि इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, ये समय किसी 'राजयोग' से नहीं रहेगा कम

Shani Dev: शनि ने 12 जुलाई को मकर राशि में प्रवेश कर लिया है और अब 17 जनवरी 2023 तक ये इसी राशि में स्थित रहेंगे। बता दें मकर शनि की स्वराशि भी है। शनि किसी भी राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं। ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। शनि की दशा व्यक्ति को राजा से रंक और रंक से राजा तक बना सकती है। जानिए मकर का शनि किन राशियों को देगा शुभ फल।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए शनि शुभ परिणाम देने वाले साबित होंगे। 17 जनवरी 2023 तक आप पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। धन-दौलत में जबरदस्त वृद्धि होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाग्य मजबूत रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। यात्राओं से अच्छा धन अर्जित कर सकेंगे। विदेशी व्यापार से लाभ होगा। करियर में मजबूती आएगी।

सिंह राशि: इस गोचर से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। विरोधियों पर जीत हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। नौकरी में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। मेहनत का पूर्ण फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यात्राएं सफल होंगी। धन-दौलत में वृद्धि के प्रबल आसार हैं।

मकर राशि: कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अटके हुए काम पूरे होंगे। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए समय शुभ है। शनि देव की आप पर विशेष कृपा रहने वाली है। कई क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: ज्‍योत‍िष: जिन लड़क‍ियों के नाम का पहला अक्षर इनमें से कोई एक हो उन पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)