30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन दो राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की मानी जाती है विशेष कृपा, सुख सुविधाओं से भरा रहता है इनका जीवन

इन राशियों के लोगों का जीवन तमाम सुख सुविधाओं से परिपूर्ण रहता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 19 May 2022, 9:45 AM IST

zodiac signs, astrology, lucky zodiac sign, meen rashi, dhanu rashi, Pisces zodiac, Sagittarius zodiac,

इन दो राशियों पर देवगुरु बृहस्पति की मानी जाती है विशेष कृपा, सुख सुविधाओं से भरा रहता है इनका जीवन

Jupiter Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र अनुसार बृहस्पति को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। इन्हें देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। ऐसी दो राशियां हैं जिन पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। इन राशियों के जातक किस्मत के धनी होते हैं। इनका जीवन तमाम सुख सुविधाओं से परिपूर्ण रहता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। जानिए ये किन राशियों के लोग हैं जिन पर देवगुरु बृहस्पति मेहरबान रहते हैं।

धनु राशि: इस राशि के लोगों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा मानी जाती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। इनका दिमाग तेज होता है। ये काफी गुणी होते हैं। इन्हें अपने काम में महारथ हासिल होती है। ये बुद्धिमान, निडर, साहसी और शांत स्वभाव के होते हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। जिसके लिए ये कड़ी मेहनत करते हैं। धन-धान्य की इन्हें जीवन में कभी कमी नहीं होती।

मीन राशि: इस राशि के लोगों पर भी देवगुरु बृहस्पति मेहरबान रहते हैं। इन्हें बस अपने काम से मतलब होता है। कौन इनके बारे में क्या कह रहा है या दुनिया में क्या हो रहा है इन्हें किसी चीज से मतलब नहीं होता। ये हमेशा अपने बारे में ही सोचते हैं और अपनी लाइफ को बेहतर में लगे रहते हैं। ये पहले लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं और फिर उसे पाने की हर संभव कोशिश करते हैं। इन्हें हर जगह खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है।
यह भी पढ़ें: 2 जुलाई तक 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे बुद्धि के देवता बुध, करियर में मिलेंगे सुनहरे अवसर

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)