29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेंगशुई टिप्स: धन-संपदा बढ़ाने का काम करती हैं घर में रखी गई ये चीजें

Vastu Tips: मान्यता है इन चीजों को घर में रखने से व्यक्ति की सोई हुआ किस्मत जाग जाती है। जानिए कौन सी हैं ये चीजें?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 27 Jun 2022, 12:25 PM IST

feng shui tips, feng shui, feng shui bedroom, feng shui house direction, feng shui house, feng shui turtle,

फेंगशुई टिप्स: धन-संपदा बढ़ाने का काम करती हैं घर में रखी गई ये चीजें

Feng Shui Home: फेंगशुई में घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। कहा जाता है कि जो व्यक्ति इन उपायों को आजमाता है उसके घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हमेशा बना रहता है। फेंगशुई अनुसार घर में कुछ चीजें रखना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है इन चीजों को घर में रखने से व्यक्ति की सोई हुआ किस्मत जाग जाती है। जानिए कौन सी हैं ये चीजें?

-फेंगशुई अनुसार घर में फिश पॉट रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसमें गोल्डन फिश और एक काले रंग की फिश जरूर रखें। ऐसा करने से घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है। आप अक्वेरियम को हमेशा ड्रॉइंग रूम में ही रखें।

-फेंगशुई अनुसार घर की पूर्व दिशा में ड्रैगन रखने से घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है। ड्रैगन को खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसके पंजे में मोती या फिर क्रिस्टल जरूर लगा हो।

-घर में कछुआ रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर या ऑफिस में उत्तर दिशा में रखा जाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि कछुआ का मुख हमेशा अंदर की ओर होना चाहिए और इसे हमेशा अकेले ही रखें।

-घर में लाफिंग बुद्धा रखने से आर्थिक सफलता मिलती है। आप इसे घर या ऑफिस में उत्तर-पूर्व दिशा में 30 डिग्री की ऊंचाई पर रखें। ऐसा करने से धन का प्रवाह हमेशा बना रहता है और व्यक्ति को आर्थिक सफलता मिलती है। लॉफिंग बुद्धा को मुख्य द्वार के सामने कभी भी न रखें।

-फेंगशुई में तीन टांग वाला मुंह में सिक्के लिया मेंढक घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के अंदर मुख्य द्वार के पास रखना चाहिए। ध्यान रखें कि इसे कभी भी बाथरूम या फिर किचन में ना रखें।

-घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए विंडचाइम लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसे लगाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व कोण दिशा सबसे शुभ मानी गई है। इसकी आवाज घर के लिए शुभ होती है।
यह भी पढ़ें: धन को आकर्षित करती है कछुआ अंगूठी, लेकिन इस तरह से पहनने की न करें गलती

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग