
Gajlaxmi Rajyoga 2023: These Zodiac Sign will get Kuber's treasure: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब कोई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करते समय किस अन्य ग्रह या ग्रहों के साथ युति बनाता है, तो कई योगों का निर्माण होता है। ये योग शुभ या अशुभ हो सकते हैं। यदि योग शुभ है, तो कई राशियों के लोगों पर इसका शुभ प्रभाव नजर आएगा। वहीं यदि अशुभ है तो कई लोगों पर इसका अशुभ प्रभाव दिखाई देगा। प्रयागराज के ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक एक ऐसा ही योग होली के बाद बनने जा रहा है। होली के बाद देव गुरु बृहस्पति अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिनकी चंद्रमा के साथ युति होने पर गजलक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है।
आपको बता दें कि इस साल गुरु अपनी राशि बदल रहे हैं और वे अपनी राशि 13 महीने के एक निश्चित अंतराल पर बदलते हैं। देवताओं के गुरु माने जाने वाले बृहस्पति शुभ फल देने वाले ग्रह हैं। वे 22 अप्रैल 2023 को अपनी स्वराशि मीन से निकल कर अपनी मित्र राशि मेष में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही चंद्रमा विराजे हैं। इस तरह से गुरु और चंद्रमा की मेष राशि में युति होने से गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में गज लक्ष्मी योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है।
गजलक्ष्मी योग के लाभ
ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी योग बहुत ही शुभ योगों में से एक योग माना गया है। इस योग के प्रभाव से लोगों के जीवन में सुख, सौभाग्य में वृद्धि होती है। नेगेटिव एनर्जी खत्म हो जाती हैं। इसके अलावा जिस राशि में गजलक्ष्मी योग बनता है उस राशि के सभी ग्रहों के दोष खत्म हो जाते हैं। व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलती हैं। उसका मान-सम्मान बढ़ता है। मां लक्ष्मी, भगवान गणेश के साथ ही कुबेर देव की विशेष कृपा बन जाती है। यहां जानें किन राशियों को मिलने वाला है गजलक्ष्मी योग का साथ और कुबेर का खजाना...
गजलक्ष्मी राजयोग 2023 : मेष
मेष राशि में गजलक्ष्मी राजयोग बनेगा। ऐसे में इस राशि के लोगों को एक साथ कई खुशखबरी मिलेंगी। नौकरी की तलाश करने वालों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। जो लोग पहले से किसी नौकरी में हैं, उन्हें अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। तनाव, चिंता दूर होगी। पारिवारिक खुशियों के बीच समय बीतेगा।
गजलक्ष्मी राजयोग 2023 : मिथुन
इस राशि पर गजलक्ष्मी योग का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इन्हें अचानक धन लाभ होगा। कारोबार करने वाले लोगों को अच्छी डील मिल सकती है। जो भविष्य में लाभ दिलाने वाली साबित होगी। प्रेम संबंधों में कोई नया साथी दस्तक दे सकता है। समाज में मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा।
गजलक्ष्मी राजयोग 2023 : धनु
धनु राशि वालों के लिए गजलक्ष्मी राजयोग कई सुनहरे अवसर लाने वाला साबित होगा। इनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आय के कई अवसर मिलेंग। अचानक से कोई बड़ा मुनाफा हो सकता है। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा, कोई बड़ी डील हो सकती है। विदेश से कोई समझौता होने के योग भी बन रहे हैं।
गजलक्ष्मी राजयोग 2023 : कुंभ
कुंभ राशि के लोगों को भी गजलक्ष्मी राजयोग लाभ देने वाला साबित होगा। इस दौरान आप विजेता महसूस करेंगे। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस राशि के लोगों को इस दौरान पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में सफलता मिलने और विस्तार होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले लोगों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं।
Updated on:
1 Mar 2023, 1:36 PM IST
Published on:
1 Mar 2023, 1:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.