31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

March 2023 Start: मार्च की शुरुआत आमलकी एकादशी व्रत से, त्योहारों के साथ ही देखें इस माह के विवाह मुहूर्त की लिस्ट

March Month 2023 Festivals and Wedding Muhurat List : इसके बाद गुड़ी पड़वा, गणगौर, होलिका दहन, रंगभरी एकादशी, रंग पंचमी, होली, चैत्र नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर राम नवमीं जैसे पर्व इस माह में मनाए जाएंगे। वहीं मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान भी इसी माह से शुरू होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें मार्च माह में भारत में कौन-कौन से व्रत-त्योहार या पर्व मनाए जाएंगे। इसके साथ ही इस लेख में आप विवाह के शुभ मुहूर्त और डेट्स भी देख सकते हैं...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 1 Mar 2023, 11:51 AM IST

march_vrat_tyohar_and_wedding_muhurat_date_list.jpg

March Month 2023 Festivals and Wedding Muhurat List : अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक मार्च का माह आज से यानी बुधवार से शुरू हो गया है। वहीं पंचांग के मुताबिक इस माह की शुरुआत में ही भगवान विष्णु की पूजा का पर्व आमलकी एकादशी के मनाई जाएगी। इसके बाद गुड़ी पड़वा, गणगौर, होलिका दहन, रंगभरी एकादशी, रंग पंचमी, होली, चैत्र नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी से लेकर राम नवमीं जैसे पर्व इस माह में मनाए जाएंगे। वहीं मुस्लिम समुदाय का पवित्र महीना रमजान भी इसी माह से शुरू होगा। पत्रिका.कॉम के इस लेख में जानें मार्च माह में भारत में कौन-कौन से व्रत-त्योहार या पर्व मनाए जाएंगे। इसके साथ ही इस लेख में आप विवाह के शुभ मुहूर्त और डेट्स भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें : घर में लगा लें फूलों वाला ये पौधा, रातों-रात दूर हो जाएगी धन की किल्लत

हिंदू धर्म में मार्च के महीने को विशेष माना गया है। दरअसल इस माह में हिन्दु पंचांग के मुताबिक नया साल शुरू होता है। वहीं इस माह में होली, चैत्र नवरात्रि जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। इसलिए हिन्दु धर्म में मार्च का यह महीना खास हो जाता है। यहां देखें पूरी लिस्ट...

मार्च 2023 के प्रमुख व्रत-त्योहार

- 3 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।

- 3 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन नरसिंह द्वादशी भी मनाई जाएगी।

- 4 मार्च 2023, शनिवार के दिन शनि त्रयोदशी प्रदोष व्रत (शुक्ल) मनाया जाएगा।

- 6 मार्च 2023, रविवार के दिन फाल्गुन चौमासी चौदस मनाई जाएगी।

- 7 मार्च 2023, मंगलवार के दिन छोटी होली या होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, अट्टुकल पोंगल जैसे पर्व मनाए जाएंगे।

- 8 मार्च 2023, बुधवार के दिन चैत्र मास यानी हिन्दु नव वर्ष की शुरुआत होगी।

- 9 मार्च 2023, गुरुवार के दिन भाई दूज, भातृ द्वितीया पर्व मनाया जाएगा।

- 10 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती मनाई जाएगी।

- 11 मार्च 2023, शनिवार के दिन संकष्टी चतुर्थी व्रत किया जाएगा।

- 12 मार्च 2023, रविवार के दिन रंग पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

- 14 मार्च 2023, मंगलवार के दिन शीतला सप्तमी के साथ ही कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा।

- 15 मार्च 2023, बुधवार के दिन मीन संक्रांति, बसोड़ा मनाया जाएगा।

- 18 मार्च 2023, शनिवार के दिन पापमोचिनी एकादशी व्रत किया जाएगा।

- 19 मार्च 2023, रविवार के दिन प्रदोष व्रत (कृष्ण) किया जाएगा।

- 20 मार्च 2023, सोमवार के दिन मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।

- 21 मार्च 2023, मंगलवार के दिन चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या मनाई जाएगी।

- 22 मार्च 2023, बुधवार के दिन चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दिन कोई गुड़ी पड़वा, कोई झूलेलाल जयंती मनाएगा, तो चंद्र दर्शन किए जाएंगे।

- 23 मार्च 2023, गुरुवार के दिन चेटी चंड का पर्व मनाया जाएगा।

- 24 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन गौरी पूजा, मत्स्य जयंती के साथ ही गणगौर पूजन किया जाएगा।

- 25 मार्च 2023, शनिवार के दिन मासिक कार्तिगाई, लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी मनाई जाएगी।

- 26 मार्च 2023, रविवार के दिन स्कंद षष्ठी मनाई जाएगी।

- 27 मार्च 2023, सोमवार के दिन रोहिणी व्रत मनाया जाएगा।

- 29 मार्च 2023, बुधवार के दिन नवरात्रि दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।

- 30 मार्च 2023, गुरुवार के दिन राम नवमीं, नवरात्रि नवमीं मनाई जाएगी।

- 31 मार्च 2023, शुक्रवार के दिन चैत्र नवरात्रि पारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : Holashtak 2023 ke Upay: होलाष्टक का ये एक उपाय आपके ग्रहों को देता है मजबूती, इन दिनों जरूर कर लें ये काम

रमजान 2023 माह की शुरुआत
मार्च के इस माह में मुस्लिम कैलेंडर के अनुसार नवें और पवित्र माह रमजान की शुरुआत होगी। रमजान के इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं। इस बार रमजान का यह पवित्र महीना 24 मार्च से शुरू होगा। वहीं करीब एक माह रोजे चलेंगे। 29 या 30 रोजे पूरे होने के बाद अप्रैल माह में ईद मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें :Medicines Vastu Tips For Home: इन दिशाओं में भूलकर भी न रखें दवाएं, वरना घर में हर कोई रहने लगेगा बीमार

मार्च 2023 में विवाह मुहूर्त की तारीख और दिन

1- 1 मार्च-बुधवार

2- 6 मार्च-सोमवार

3- 9 मार्च-गुरुवार

4- 10 मार्च-शुक्रवार

5- 11 मार्च-शनिवार

6- 13 मार्च-सोमवार

ये भी पढ़ें : Surya-Guru Yuti in Mesh: 12 साल बाद मेष राशि में बन रही है सूर्य-गुरु की युति, इन राशियों का बदलेगा भाग्य, हर काम में होंगे सफल

बड़ी खबरें

View All

त्योहार

धर्म/ज्योतिष