पंडित जी ने बताया कि इस बार गणेश चतुर्थी पर शुक्ल और रवियोग बन रहे हैं। वहीं यदि ग्रहों के बात करें तो इस गणेश चतुर्थी के दिन सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग बन रहा है। चतुर्ग्रही योग यानी सिंह राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र चार ग्रहों का शुभ योग के साथ। ग्रह-नक्षत्रों के इस शुभ संयोग में गणेश स्थापना को बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस योगों में पूजा करने से सदैव ही गणपति की कृपा बनी रहेगी और सुथ-समृद्धि बनी रहेगी।