1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बौद्धिक क्षमता की धनी होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां, लाइफ में रुपये-पैसे की नहीं होती कभी दिक्कत

इस मूलांक की स्त्रि‍यां कर्मठ और नियम संयम से चलने वाली होती हैं। ये बुद्धिमान और दयावान होती हैं। ये अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं।

2 min read
Google source verification
numerology.jpg

बौद्धिक क्षमता की धनी होती हैं इन बर्थ डेट वाली लड़कियां

Numerology: यहां हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 की लड़कियों के बारे में। जिनकी जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि देव का खास प्रभाव रहता है। इस मूलांक की लड़कियां अत्याधिक मेहनती, कर्मशील, धैर्यवान और शांत स्वभाव की मानी जाती हैं। ये अपने काम से काम रखती हैं। लेकिन इन्हें अपने काम में भी किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। ये हर काम नियम के अनुसार ही करती हैं। ये परिवार और व्यापार के कार्यों में पति को अच्छी सलाह देती हैं। ये रुपये-पैसे कमाने की तरकीब बनाने में माहिर मानी जाती हैं।

मूलांक 8 की लड़कियां जल्दी से अपनी भावनाओं का इजहार नहीं कर पाती हैं। कई बार ये मन ही मन किसी को चाहती हैं लेकिन इस बारे में सामने वाले को भनक तक नहीं लग पाती। ये काफी मेहनती होती हैं जिस कारण ये किसी भी काम में सफलता हासिल कर सकती हैं। इन्हें भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा होता है। ये इस बात को बखूबी समझती हैं कि संघर्ष ही जीवन है। इनके अंदर हर परिस्थिति में ढलने की गजब की क्षमता होती है।

इन्हें चापलूसी करने वाले लोग बिल्कुल भी पसंद नहीं होते। ये दिखावटी लोगों से दूरी बनाकर रखती हैं। इनके दोस्त भी कम होते हैं। लेकिन जो होते हैं वो बहुत ही पक्के होते हैं। इनके मन में कब क्या चल रहा है इस बात का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ये अधिकतर शांत रहती हैं। अपनी योजनाओं को किसी से शेयर नहीं करतीं। ये काफी विश्वसनीय मानी जाती हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। ये धन का निवेश करने में माहिर मानी जाती हैं। जल्दी से पैसा खर्च नहीं करती। ये नियम कानून की पक्की होती हैं।
यह भी पढ़ें: कंप्यूटर से भी तेज चलता है इन 4 नाम वाले लड़के-लड़कियों का दिमाग, सबको छोड़ देते हैं पीछे