
Lucky Girls for husband and in-laws
Name Astrology: ज्योतिष एक ऐसी विधा है, जिसकी मदद से व्यक्ति अपने भविष्य को तो जानना चाहता ही है साथ ही वह दूसरों से जुड़ी कई बातें व रहस्य भी जानने में रुचि रखता है। ऐसे में जहां व्यक्ति अपनी कुंडली की मदद से अपने भविष्य से जुड़ी संभावनाओं के अलावा आने वाले बुरे समय से निजाद पाना चाहता है।
तो वहीं अंक ज्योतिष न केवल उसके बारे में बल्कि दूसरों से जुड़ी कई बातें भी उसके सामने खोलता है। जबकि हस्त रेखा शास्त्र भी उसे कई तरह की जानकारियां प्रदान करता है। इसके अलावा एक ओर ज्योतिष की विधा नाम से जुड़ी हुई है। इसके तहत व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के नाम के प्रथम अक्षर के आधार पर कई बातें जान सकता है।
इसका कारण यह है कि किसी व्यक्ति का नाम हिंदू धर्म में अधिकांशत: उसकी राशि से जुड़ी होता है। वहीं कुछ लोग राशि से अलग भी अपना नाम रखते हैं, ऐसे में कहा जाता है कि आपका प्रचलित नाम भी आपको काफी हद तक प्रभावित करता है। और नाम का पहला अक्षर आपसे जुड़ी कई तरह की जानकारियां प्रदान करता है।
इस संबंध में ज्योतिष के जानकार पंडित चंद्रशेखर पाठक का कहना है कि किसी भी जातक के नाम का पहला अक्षर उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर पर अपना विशेष प्रभाव छोड़ता है हमारे असर उसके जीवन पर देखने को मिलता है।
ऐसा में कुछ ऐसे ही विशेष अक्षरों के नाम से जुड़ी लड़कियां भी होती हैं, जो किस्मत की काफी धनी होती है। इन अक्षरों से शुरू नाम की लड़कियों को जीवन में सभी तरह के सुख प्राप्त होते हैं। इसके साथ ही ज्योतिष में माना जाता है कि जिस घर में भी इन लड़कियों का विवाह होता है यानि शुभ कदम पड़ते हैं, वहां सदैव खूब धन-दौलत और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि किन अक्षरों से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां अपने ससुराल के लिए अति विशेष मानी जाती हैं।
- ज्योतिष के जानकारों के अनुसार D अक्षर से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां दिल की साफ होने के साथ ही मेहनती भी होती हैं। ऐसी लड़कियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। जिसके चलते उन्हें हर काम में सफलता मिलती है। इन्हें अधिकांशत: जीवन में किसी भी काम के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता। ये न केवल पति से बहुत प्यार करती हैं, बल्कि परिवार ही इसके लिए सबकुछ होता है। माना जाता है कि इनके शुभ कदम जहां भी पड़ते हैं वहां खुशहाली छा जाती है। ये लड़कियां ससुराल वालों के लिए भी काफी भाग्यशाली साबित होती हैं।
- वहीं जिन लड़कियों के नाम L अक्षर से शुरू होते हैं, वे लड़कियां न केवल दिल की साफ और बुद्धिमान होती हैं, बल्कि ये किसी भी व्यक्ति को दुखी नहीं देख सकतीं। सभी की भावनाओं ऐसी लड़कियां कद्र करती हैं। इन्हें जीवन में कभी भी धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती।
ऐसी लड़कियां पति और ससुराल पक्ष के लिए ये काफी लकी मानी जाती हैं। इनके संबंध में ये तक कहा जाता है कि शादी के बाद ये जहां जाएंगी वहां के खुशहाली ही फैलाएंगी।
- M अक्षर से शुरु होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी होती हैं। मन की काफी साफ होने के कारण दिल में जो आता है, वह कह देती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति हमेशा अच्छी रहती है। ये मेहनती होने के साथ ही मेहनती होने के साथ ही अपने दम पर सबकुछ हासिल कर लेती हैं। इतना ही नहीं, ये एक अच्छी लव पार्टनर भी साबित होती हैं। ये अपने पति के लिए ये काफी भाग्यशाली साबित होती है।
Must Read - इन तारीखों में जन्मे लोगों में होती है छिपी हुई विशेष शक्ति
- जिन लड़कियों का नाम P अक्षर से शुरू होता है, उनके संबंध में ये माना जाता है कि इस नाम की लड़कियां काफी भाग्यवान होती हैं। ये अपने परिवार से काफी प्यार करती हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से इनके पास धन-दौलत की कभी कमी नहीं रहती। जिस व्यक्ति से ये शादी के बंधन में बंधती हैं, अधिकांशत: उसकी किस्मत चमका देती हैं।
Published on:
26 Jan 2022 06:02 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
