18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन नाम की लड़कियों का हर जगह रहता है दबदबा, हर किसी पर पड़ती हैं भारी

यहां हम जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां साहसी और निडर होती हैं। हर जगह इनका दबदबा रहता है।

2 min read
Google source verification
Name Astrology, astrology, lucky names, lucky people, lucky girls names, lucky boys names, baby names, hindu girls names,

इन नाम की लड़कियों का हर जगह रहता है दबदबा, हर किसी पर पड़ती हैं भारी

Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार राशियों की तरह ही नाम से भी किसी भी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कहते हैं नाम पर भी राशियों का ही प्रभाव रहता है। क्योंकि हिंदू धर्म में अधिकतर लोगों का नाम जन्म राशि के हिसाब से ही रखा जाता है। कहते हैं नाम के पहले अक्षर का हमारी करियर लाइफ से लेकर लव लाइफ तक पर गहरा असर पड़ता है। यहां हम जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां साहसी और निडर होती हैं। हर जगह इनका दबदबा रहता है।

जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो मेहनती और साहसी होती हैं। इनका नेचर थोड़ा डॉमिनेट करने वाला माना जाता है। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। घर हो या फिर ऑफिस इनका हर जगह दबदबा रहता है। ये दिमाग की तेज होती हैं। इन्हें लाइफ में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है। इनकी हर जगह एक अलग पहचान होती है।

जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शूरू होता है वो किस्मत की काफी तेज मानी जाती हैं। ये भाग्यशाली होती हैं। लाइफ में आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करती हैं। ये बातचीत करने में काफी माहिर मानी जाती हैं। इनके अंदर निर्णय लेने की अच्छी क्षमता होती है। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। ये हर जगह लीडर की भूमिका निभाती हैं।

जिन लड़कियों का नाम M अक्षर से शुरू होता है वो तेज दिमाग की होती हैं। बातों में इनसें कोई जीत नहीं सकता। इन्हें हर विषय की जानकारी होती है। ये काफी सोशल होती हैं। इनके दोस्त काफी होते हैं। किसी को भी ये अपनी तरफ तुरंत ही आकर्षित कर लेती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। ये काफी स्वाभिमानी होती हैं। इनका हर जगह दबदबा रहता है।

जिन लड़कियों का नाम N अक्षर से शुरू होता है वो खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं। ये अपने स्वभाव से सभी का दिल जीत लेती हैं। ये किसी पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इनका हर जगह दबदबा रहता है। ये हर किसी पर भारी पड़ती हैं।
यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा मेहनती माने जाते हैं इन राशियों के जातक, किस्मत पलटने की रखते हैं ताकत