30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैसे होते हैं महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग, जानें अंक ज्योतिष से

लाइफ में आने वाली हर परिस्थिति का ये डटकर सामना करते हैं। कभी हार नहीं मानते। जानिए मूलांक 9 वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।
less than 1 minute read
Google source verification
numerology, astrology, lucky number, mulank 9 people, numerology number 9, radix 9 people

कैसे होते हैं महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग, जानें अंक ज्योतिष से

Numerology: अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका जन्म मूलांक होगा 9। इस मूलांक के लोगों पर मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव रहता है। ये लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। इनके अंदर हमेशा एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ये शरीर से ताकतवर होते हैं। इनकी आवाज भारी और तीखी होती है। लाइफ में आने वाली हर परिस्थिति का ये डटकर सामना करते हैं। कभी हार नहीं मानते। जानिए मूलांक 9 वालों के बारे में और भी दिलचस्प बातें।

ये लोग पढ़ने लिखने में काफी अच्छे होते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना काफी पसंद होता है। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी कमाल का होता है। ये लाइफ में उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त करते हैं। ये समस्याओं का समाधान निकालने में माहिर माने जाते हैं। कला और विज्ञान में इनकी अच्छी रुचि रहती है। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। किसी को भी तुरंत ही अपना बना लेते हैं।

इनकी आर्थिक स्थिति परिवर्तनशील होती है। ये जमीन जायदाद के मामले में लकी होते हैं। इन्हें विरासत में खूब धन-दौलत मिलने के आसार रहते हैं। इन्हें ससुराल से भी धन मिलता रहता है। जोखिम से भरे कार्यों में ये खूब धन कमाते हैं। कुल मिलाकर इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी कही जा सकती है। इन्हें आजीवन धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।

मूलांक 9 वाले जोखिम उठाने वाले व्यापारों में अधिक देखे गए हैं। ये इंजीनिअर, डाक्टर, आग या बिजली से सम्बंधित कामों, राजनीति, टूरिज्म और होटल से जुड़े काम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: घर में खुशहाली और समृद्धि लाती हैं इन नाम की लड़कियां, किस्मत की होती हैं धनी

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग