29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में खुशहाली और समृद्धि लाती हैं इन नाम की लड़कियां, किस्मत की होती हैं धनी

नाम ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसे अक्षर हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 9 Aug 2022, 9:14 AM IST

Name Astrology, astrology, lucky names, lucky hindu names, lucky people, नाम ज्योतिष

घर में खुशहाली और समृद्धि लाती हैं इन नाम की लड़कियां, किस्मत की होती हैं धनी

Name Astrology: नाम के पहले अक्षर से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कहते हैं नाम का हमारे जीवन पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ता है। नाम ज्योतिष अनुसार कुछ ऐसे अक्षर हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके घर में रहने से सुख-शांति बनी रहती है। ये जिस घर में अपने शुभ कदम रखती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।

D अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की तेज मानी जाती हैं। किसी का भी दिल तुरंत ही जीत लेती हैं। इनके रहने से घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये दिल की साफ होती हैं। खुद भी खुश रहती हैं साथ ही दूसरों को भी खुश रखने की पूरी कोशिश करती हैं।

G अक्षर: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है उन्हें लाइफ में सारे सुख प्राप्त होते हैं। ये जहां रहती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि खुद ब खुद आ जाती है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। पति के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी रहती है।

K अक्षर: इस अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है उनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये जिस लड़के से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है। ये अपने स्वभाव से किसी का भी दिल तुरंत जीत लेती हैं। इनके पास धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: Numerology: धनवान और आकर्षक होते हैं इन जन्मतिथि वाले लोग, शुक्र की प्रभाव से दौलत-शोहरत की नहीं होती कमी