20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Astrology- प्यार के लिए जान दे सकती हैं इस राशि की लड़कियां! जानिए क्या कहती है आपकी गर्लफ्रेंड की राशि

अपने प्यार के इजहार से पहले आप अपने पार्टनर की राशि जान लें

5 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Feb 04, 2022

girl friends behavior

girl friends behavior

जीवन की युवा अवस्था में किसी के प्रति आकर्षित होना या किसी के प्यार में पड़ जाना कोई नई बात नहीं है। कई लोगों का यह भी मानना है मात्र एक पल ही प्यार के लिए काफी होता है ऐसे में उस पल में उचित-अनुचित, अच्छा बुरा सोचने का न हो वक्त होता है और न ही कोई मतलब। हमें लोगों की कई बातें उनकी ओर आकर्षित करतीं हैं, इसमें चाहे किसी के विचार हों या किसी की सहज मुस्कान इन चीजों पर हम उस पर मर-मिटने को तैयार हो जाते हैं।

इसी आकर्षण के चलते जहां कई लोग अपना कॅरियर तबाह कर लेते हैं, तो कई किसी की जान ले लेते हैं, वहीं कुछ तो अपनी जान तक दे देते हैं, ऐसे में उचित होगा कि अपने प्यार के इजहार से पहले आप अपने पार्टनर की राशि जान लें। क्योंकि ज्योतिष के जानकारों का मानना है कि इसकी मदद से हम उसके बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आपकी महिला मित्र का स्वभाव राशि के हिसाब से कैसा हो सकता है?

राशियों के अनुसार महिला मित्रों का ऐसे समझें स्वभाव

1. मेष राशि:
इस राशि की लड़कियां बहुत जल्दी फैसला लेने के साथ ही कई बार ज़्यादा सोच-विचार नहीं करतीं। ऐसे में काफी मजबूत व्यक्तित्व की स्वामिनी ऐसी लड़कियों के जहां कुछ फैसले एकदम सटीक बैठते हैं तो वहीं कभी ये फैसले बेहद गलत भी साबित होते हैं।

2. वृषभ राशि :
इस राशि की लड़कियां प्रेमी के पास रहने पर भी अक्सर उनसे नजरें चुराती हैं, इसका कारण ये है कि ये शर्मीली किस्म की होती हैं। काफी आजादी पसंद लड़कियां होने के बावजूद यदि इन्हें आप प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस बात के लिए तैयार रहे कि शुरुआत में आपको इनकी थोड़ी रुखाई का सामना करना पड़ सकता है, वहीं यदि एक बार इन्हें आप पर विश्वास हो जाता है, तो ये टूटकर प्यार करती हैं।

Must Read- लड़कियों की पहली पसंद होते हैं ऐसे लड़के

3. मिथुन राशि :
इस राशि की लड़कियों के लिए प्यार का एहसास काफी ख़ास होता है। साथ ही ये जीवन के किसी भी मोड़ पर हाथ नहीं छोड़तीं यानि ये हर स्थिति में साथ निभाने वाली होती हैं। इन्हें कुछ नया व रोमांचक करना पसंद होता है। ये अपने पार्टनर से हर बात शेयर करती हैं यानि ये कोई भी बात अपने पार्टनर से छिपाना पसंद नहीं करती हैं और एक ही बार में अपने दिल का सारा हाल कह डालती हैं।

4. कर्क राशि :
इस राशि की लड़कियां किसी पर भी बहुत आसानी से विश्वास नहीं कर पाती हैं, साथ ही ये काफी मासूम भी होती। इनके विश्वास को जीतने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी, इसका कारण ये है कि ये किसी पर भी आसानी से यकीन नहीं करती हैं। ये अपना दिल मामूली सी बातों पर भी छोटा कर लेती हैं। आपको इन्हें लेकर काफी असमंजस का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन एकबार इन्हें समझ जाने पर आपका रिलेशनशिप काफी अच्छा रहता है।

5. सिंह राशि :
इस राशि की लड़कियां बेझिझक होकर आपसे अपने दिल की बात कहने में यकीन रखती हैं, इसका कारण ये है कि ये प्यार को लेकर बेहद संजीदा होती है।

Must Read- इस अक्षर के नाम की लडकियां ससुराल में बरसाती हैं खूब धन-दौलत

ये बेहद रोमांटिक होने के साथ ही ये भी चाहती हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा वक्त इनका पार्टनर इनके साथ ही बिताए।

6. कन्या राशि :
रिश्ते को लेकर काफी सतर्क रहने वाली कन्या राशि की लड़कियां हर रिश्ते में ये अपना पूर्ण योगदान देती हैं। इसके बावजूद ये स्वयं कभी संतुष्ट नहीं होतीं। अपने रिश्ते को लेकर इस राशि की लड़कियां काफी इन-सिक्योर महसूस करती हैं। इनसे रिश्ते के दौरान आपको ये सिद्ध करना पड़ेगा कि वे अपने मूल रूप में ही आपको बेहद पसंद हैं। कभी-कभी इनके मन में साथी को लेकर तक जलन की भावना पैदा हो सकती है। आपको इनके साथ रिश्ते में रहने के लिए आपको इनके प्रति प्रतिबद्धता का विश्वास दिलाना होगा।

7. तुला राशि :
सकारात्मक सोच वाली इस राशि की लड़कियां डेटिंग के मामले से काफी अच्छी होती हैं। इनका दिल काफी बड़ा होने के साथ ही इनके कदम जहां भी पड़ते हैं वहां खुशहाली आती है। वहीं इन्हें लेकर इस बात का खास ध्यान रखें कि एक छोटी सी बात भी इनके दिल को काफी ठेस पहुंचा सकती है। इनकी एक बड़ी खासियत ये भी होती है कि ये हर किसी से बहुत जल्दी घुलमिल जाती हैं।

Must Read- Sharp Brain- दिमाग से बहुत तेज होती हैं इन राशियों की लड़कियां

8. वृश्चिक राशि :
इस राशि की लड़कियों को हमेशा ही सीधी व साफ बात पसंद होती है। किसी भी मामले में इनसे हां कराना यानि इन्हे मनाना आसान नहीं होता। इन लड़कियों के लिए सेल्फ रिस्पेक्ट अत्यधिक मायने रखती है। भले ही वृश्चिक राशि की लड़कियां किसी को दिलो-जान से क्यों न चाहती हों, लेकिन जब मामला सेल्फ रिस्पेक्ट का हो यानि जब इनके आत्मसम्मान को आहत किया जाता है तो यह अत्यंत आहत महसूस होने के साथ ही यह रिश्ता तक तोड़ देती है। वहीं ये प्यार के मामले में भी काफी भावुक होती हैं।

9. धनु राशि :
मन की साफ़ इस राशि की लड़कियों में प्रेम को लेकर किसी भी तरह का छल-कपट नहीं होता। ज्योतिष में इनसे प्यार करने वालों को खुशनसीब माना जाता है, क्योंकि ये वे लड़कियां होती हैं जो खुद से पहले व ज़्यादा पार्टनर की भावनाओं को स्थान देती हैं।

10. मकर राशि :
अपने रिश्ते को लेकर इस राशि की लड़कियां काफी समर्पित होती हैं। इनके साथ रिश्ते में होने वालों को काफी लकी माना जाता है। ये एड़ी-छोटी का जोर लगाकर भी अपने रिश्ते को तरोताजा बनाए रखती हैं।

Must Read- ये आदतें यदि आपकी गर्लफ्रेंड में भी हैं, तो हो जाएं सतर्क

11. कुंभ राशि :
बस अपने सपनों के पीछे भागने वाली इस राशि की लड़कियां अपने रिश्ते पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे पातीं। इनकी सोच के तहत ये दुनिया में कई आमूल-चूल परिवर्तन लाना चाहती हैं। अपने काम से इन्हें इतना अधिक प्यार होता है कि अपने साथी तक को वक्त नहीं दे पाती हैं।

12. मीन राशि :
इस राशि की लड़कियों पर आंख बंदकर विश्वास किया जा सकता है, क्योंकि ये अत्यंत विश्वसनीय होने के साथ ही बेहद देखभाल करने वाली होती हैं। लेकिन प्रेम संबंधों को लेकर मुखर न होने के अलावा इसके अंदर खुद पर नियंत्रण रखने की अत्यधिक क्षमता होती हैं।