
Important astrological event December 2022
Important astrological event Dec.2022: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनकी चाल को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। वहीं ग्रहों की दशा व दिशा भी बेहद खास मानी गई है। जानकारों की माने तो ग्रहों के किसी राशि में आने व जाने की हर स्थिति जातक को प्रभावित करती है। वहीं एक ही राशि में बड़े ग्रहों का जमघट अत्यंत विशेष माना गया है। ऐसे में ये जाने लें कि साल 2022 के दिसंबर के आने वाले दिनों में जल्द ही ऐसी एक घटना होने वाली है। जिसके बाद नवग्रहों के तीन प्रमुख ग्रह एक ही राशि पर विराजमान होने वाले हैं। ऐसे में ग्रहों के इस प्रभाव की बदौलत सभी 12 राशियों पर इसका अतिविशेष असर पड़ता दिख रहा है।
दरअसल ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार दिसंबर 2022 में ग्रहों के राजकुमार बुध, भाग्य के कारक शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य एक साथ धनु राशि में एक साथ विराजमान होने जा रहे हैं। यहां ये भी जान लें कि इन ग्रहों में सूर्य व शुक्र आपस में शत्रु हैं। जबकि शुक्र व बुध और बुध व सूर्य आपस में मित्र हैं।
ऐसे में एक ही राशि में सबसे प्रभावी ग्रह सूर्य व शुक्र हैं जो आपस में शत्रु ग्रह हैं। वहीं चूंकि ये धनु राशि जो देवगुरु बृहस्पति की राशि है में विद्यमान हैं। ऐसे में इन सभी का देवगुरु बृहस्पति से भी संबंध देखना होता है। तो जान लें यहां देवगुरु बृहस्पति की सूर्य से मित्रता जबकि बुध व शुक्र से देवगुरु बृहस्पति का क्रमश: समभाव व शत्रुता है। ऐसे में इन सभी ग्रहों की स्थिति समस्त 12 राशियों के जातकों को अत्यंत प्रभावित करती दिख रही है।
पंडित शर्मा के अनुसार दरअसल दिसंबर 2022 के शनिवार,03 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद सोमवार,05 दिसंबर को शुक्र का भी धनु में प्रवेश हो चुका है और शुक्र यहां 29 दिसंबर तक रहेंगे। जबकि अब से कुछ दिनों बाद सूर्य देव भी शुक्रवार,16 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैंं। ऐसे में शुक्रवार, 16 दिसंबर से धनु राशि में ये 3 बड़े ग्रह क्रमश: बुध, शुक्र और सूर्य देव एक साथ धनु राशि में रहेंगे। ग्रहों के इस स्थिति के प्रभाव से जहां कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा तो वहीं कुछ राशि के जातकों को इस दौरान मनचाहा फल भी मिलेगा।
इन राशि के जातकों को मिलेगा शुभ फल-
मिथुन राशि:मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध, शुक्र और सूर्य का धनु राशि में गोचर शुभ लाभदायक साबित होता दिख रहा है। इस दौरान इनके आय के नए स्रोत बनने के साथ ही व्यापार में इनका मुनाफा वृद्धि करता दिख रहा है।
वृश्चिक राशि:वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध, शुक्र और सूर्य का धनु राशि में गोचर सकारात्मक परिणाम लाता दिख रहा है। इस दौरान इनकी योजनाएं पूरी होने के साथ ही इस राशि के जातक तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना भी बनाते दिख रहे हैं।
मकर राशि:मकर राशि के जातकों के लिए धनु राशि में बुध, शुक्र और सूर्य का गोचर खुशियां लेकर आता दिख रहा है। इस दौरान इन्हें नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना के साथ ही इनका लक्ष्य भी पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा संतान की तरफ से भी इन्हें कोई खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
कुंभ राशि:कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध, शुक्र और सूर्य का धनु राशि में गोचर फलदायी रहने की उम्मीद है। इस दौरान कुंभ राशि के वे जातक जो नौकरी पेशे से जुड़े हुए है, उनके लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। साथ ही उच्चाधिकारियों के साथ भी इनके संबंध मजबूत रहेंगे।
मीन राशि:मीन राशि के जातकों को बुध, शुक्र और सूर्य ग्रहों के एक ही यानि धनु राशि में आने के शुरुआती दिनों में तो कुछ परेशानियां हो सकती है, लेकिन बाद में इनकी यह सभी समस्याएं हल हो जाएंगी। साथ ही आय में बढ़ोतरी के योग के चलते इनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। इस दौरान इनकी मेहनत रंग लाएगी, इसके अलावा ये इस समय यात्रा पर भी जा सकते हैं।
Published on:
06 Dec 2022 02:43 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
