स्थानीय निवासी रेणुका मंडल व नमिता मंडल ने कहा कि पहले आए तूफानों से उनकी जमीन, मछली के बाड़ों व घरों को भारी नुकसान पहुंचा है, पूरा सुंदरवन पीड़ित है। मुझे महीनों के लिए गांव छोड़ना पड़ा। घर नष्ट होने के बाद भी कई परिवारों को मुआवजा नहीं मिला। ऐसे में वे लोग डरे हुए हैं। चक्रवात की आशंका में चिंतित हैं।
लगातार तेज होती जा रही बारिश
राज्य के पूर्वी मेदिनीपूर व दीघा इलाके में भी मौसम करवट ले रहा है, बारिश व हवा तेज होती जा रही है। इलाके के लोग चक्रवात को लेकर चिंतित हैं। उधर, हिंगलगंज के बीडीओ देवदास गांगुली ने कहा कि प्रशासन की ओर से तूफान से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। हम लोगों को पूरी तरह आश्वस्त कर रहे हैं कि उन्हें कुछ नहीं होगा, लेकिन अपने पूर्व के अनुभवों को देखते हुए लोग डरे, सहमे हैं।