6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मई में इन 4 राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता मिलने के प्रबल योग, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

May Rashifal 2022: मई महीने में इन राशि के लोगों की किस्मत पलटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 2 May 2022, 4:23 PM IST

may horoscope 2022, may rashifal 2022, rashifal, horoscope, may lucky zodiac sign, राशिफल, मई राशिफल 2022,

मई में इन 4 राशि वालों को करियर में सुनहरी सफलता मिलने के प्रबल योग, देखें क्या आप भी हैं इनमें शामिल

May Rashifal 2022: इस महीने कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने के साथ ही चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भी लग रहा है। ग्रह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव का 4 राशि वालों पर बेहद ही शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन राशि के लोगों की किस्मत पलटने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पैसों की इस दौरान कोई कमी नहीं रहेगी। आपको आपकी कड़ी मेहनत का अनुकूल फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना काफी शुभ साबित होगा। कड़ी मेहनत का शुभ परिणाम मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन के लिहाज से भी समय अनुकूल दिख रहा है। महीने की शुरुआत में थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं। लेकिन बाद का समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि: मई का महीना इस राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। छात्र जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। यात्रा से भी अच्छा धन प्राप्त होने के योग हैं।

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना खुशनुमा साबित होगा। नौकरी पेशा जातकों को सफलता प्राप्त होगी। कड़ी मेहनत का उचित फल मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक पक्ष शानदार रहेगा। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि: इस राशि वालों के लिए मई का महीना शानदार रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। छात्र जातकों को लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन शानदार रहेगा। अटका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। किसी रोग से से छुटकारा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: साढ़े 7 साल बाद शनि की दशा से मुक्त हुए इस राशि के लोग, अब बनेगा हर काम, आएगी खुशहाली!