
Leopard: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह के ग्रामीण इलाकों में आतंक मचाने वाला आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के पिंजरों को तोड़कर भाग गया है। तेंदुए ने एक नहीं बल्कि दो दो पिंजरों को अपने मजबूत दांतों से मोड़ दिया और पिंजरे तोड़कर भाग गया। तेंदुए के भागने से ग्रामीणों में एक बार फिर दहशत का माहौल है वहीं वन विभाग का अमला जल्द ही तेंदुए को फिर से पकड़ने की बात कह रहा है। बता दें कि ये वही तेंदुआ है जिसने बीते दिनों बकावा में एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था।
बड़वाह के मर्दाना में वन विभाग के अमले ने आदमखोर हो चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए थे। वन विभाग के अमले को सूचना मिली की तेंदुआ बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात किसान राम लोकेश मंडलोई के खेत में रखे पिंजरे में फंस गया है। अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम को सूचना मिली की तेंदुआ पिंजरे में फंस गया है, लेकिन जब तक टीम पहुंची तो देखा कि तेंदुआ अपने मजबूत दांतों से पिंजरे की लोहे की दो पट्टियों को मोड़ चुका था। इसलिए उसे रालामंडल की टीम द्वारा एक पिंजरे से दूसरे पिंजरे में डाल दिया गया। लेकिन तेंदुए ने दूसरे पिंजरे की जाली को भी तोड़ दिया और भाग निकला।
एसडीओ विजय गुप्ता ने बताया की कुछ दिन पहले गांव में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला किया था। जिसको लेकर गांव वाले भय में थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए गए थे। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए रालामंडल से टीम भी बुलाई गई थी। लेकिन उससे पहले ही वह पिंजरे में आ गया था। तेंदुए ने पिंजरे में लगे दो पट्टियों को तोड़ दिया। जिससे लगा की वह उसमें से कहीं भाग न जाए इसके लिए दूसरे पिंजरे में डाला गया, लेकिन तेंदुआ दूसरे पिंजरे को भी तोड़कर भाग गया। एसडीओ ने तेंदुए को जल्द पकड़ने की बात भी कही है।
Updated on:
09 Aug 2024 03:14 pm
Published on:
08 Aug 2024 10:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
