
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी का नेतन्याहू के UNGA भाषण पर पलटवार, photo source@ANI
Mamdani Netanyahu Feud: न्यूयॉर्क शहर के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममनी ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर आरोप लगाया कि उन्होंने 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में अपने भाषण का इस्तेमाल उन बेबुनियाद झूठ को दोहराने के लिए किया, जिनका मकसद फिलिस्तीनियों के नरसंहार को सही ठहराना था।
बयान के अनुसार, जैसा कि उन्होंने बार-बार किया है, प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने अपने भाषण का इस्तेमाल उन बेबुनियाद झूठों को दोहराने के लिए किया, जिनका मकसद फिलिस्तीनियों के नरसंहार को सही ठहराना था। फिर भी, कोई भी झूठ इस सच्चाई को नहीं बदल सकता कि वह अभी भी इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे हैं, जिसमें उन पर युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराधों का आरोप है।
ममदानी की यह टिप्पणी नेतन्याहू द्वारा UNGA में अपने भाषण के दौरान उनकी आलोचना करने के बाद आई है, जिसमें नेतन्याहू ने आरोप लगाया था कि ममदानी के चुने जाने के बाद न्यूयॉर्क में रहने वाले यहूदी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
इससे पहले, ममदानी ने अमेरिकी संघीय सरकार से बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) के गिरफ्तारी वारंट को लागू करने की मांग की थी और दोहराया था कि न्यूयॉर्क शहर में इस इजराइली नेता का स्वागत नहीं है । नेतन्याहू ने ममदानी पर ऐसे लोगों और विचारों का समर्थन करने का आरोप लगाया जिन्हें उन्होंने इजराइल और यहूदी समुदायों के प्रति शत्रुतापूर्ण बताया, और इजराइल के खिलाफ नरसंहार के आरोपों को खारिज कर दिया।
उन्होंने आगे कहा, मिस्टर ममदानी, जब से आप इस शहर के मेयर चुने गए हैं, कई यहूदी न्यूयॉर्क में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। वे मुझसे बात करते हैं। वे मुझसे कहते हैं, 'यह वह शहर नहीं है जिसे हम जानते थे। यह बहुत तेजी से बदल गया है।' आप हमास का समर्थन करने के दोषी अपराधियों की तारीफ करते हैं।
आप हसन पिकर जैसे लोगों को अपना दोस्त मानते हैं, जिन्होंने कहा था कि अमेरिका 9/11 का हकदार था। कैसे दोस्त हैं आपके। आपने अपने घर पर एक फिलिस्तीनी पत्रकार को बुलाया, जिसने हमास के आतंकवादियों को इजराइली बंधकों की पिटाई और उन पर अत्याचार करते हुए फिल्माया था, और बाद में माना कि उसने उन वीडियो को प्रकाशित करने से इनकार कर दिया था ताकि आतंकवादियों को बचाया जा सके।
उन्होंने ममदानी पर हमास का समर्थन करने वाले लोगों के साथ जुड़े होने का भी आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने उन्हें UNGA को संबोधित करने से रोकने की कोशिश की थी। आपकी पत्नी ने 7 अक्टूबर के नरसंहार की तारीफ करने वाली एक पोस्ट को लाइक किया। उन्होंने एक और पोस्ट को लाइक किया जिसमें कहा गया था कि तेल अवीव का अस्तित्व नहीं होना चाहिए। आप इनमें से किसी भी बात की निंदा करने से इनकार करते हैं। आप इजराइल पर बार-बार नरसंहार का झूठा आरोप लगाते हैं। मिस्टर ममदानी, आप मुझे यहां आने से रोकने की कोशिश करते हैं। आपने मुझे चुप कराने की कोशिश की। लेकिन, आप मुझे चुप नहीं करा सकते। आप सच को चुप नहीं करा सकते।
Updated on:
25 Sept 2026 05:23 am
Published on:
25 Sept 2026 05:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
